सुपौल: अचार संहिता लागू, तीसरे चरण में सुपौल लोकसभा का होगा चुनाव, डीएम ने जारी किया प्रेस नोट

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज से विधिवत आचार संहिता लागू हो गई है। डीएम कौशल कुमार ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी देते हुए कहा है कि सुपौल लोकसभा के लिए तीसरे चरण में चुनाव होना है। जिसको लेकर 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी किया जाएगा, 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया जाएगा, 20 अप्रैल को नामांकन की संविक्षा की जाएगी, नाम वापस लेने की तिथि 22 अप्रैल तक निर्धारित की गई है, 07 मई को मतदान का तिथि निर्धारित किया गया है और मतगणना 04 जून को किया जाएगा। डीएम कौशल कुमार ने कहा की सुपौल लोकसभा में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमे पांच विधान सभा सुपौल जिले के हैं और एक विधान सभा मधेपुरा जिले के शामिल हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तमाम तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुपौल लोकसभा के कुछ मतदान केंद्र कोसी तटबंध के अंदर आते है। ऐसे में वहां आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है।

बताया गया कि करीब 39 मतदान केंद्र जो कोसी तटबंध के हैं वहां नदी पार कर ईवीएम और पोलिंग पार्टी को भेजा जाएगा। लिहाजा तटबंध के अंदर मतदान केंद्रों पर अलग से तैयारी की गई है। बताया गया कि सुपौल में कुल 1894 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्या करीब 19 लाख 17 हजार 809 बताया गया है। जिले में दो डिस्पेच सेंटर बनाए गए हैं। जिसमे एक बीएसएस कॉलेज में रहेगा जबकि दूसरा आईटीआई कॉलेज निर्धारित किया गया है, 04 जून को मतगणना होगी। बताया गया की बीएसएस कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया की जाएगी।

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि सुपौल जिला भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण सीमावर्ती इलाके में भी चाक चौकस व्यवस्था की गई है। ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]