सुपौल: आज मनाया जा रहा है होली, लोगों ने बाबा भीमशंकर महादेव की पूजा कर होली का किया शुरुआत

न्यूज डेस्क सुपौल:

हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। ऐसे में इस साल होली का त्योहार 25 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। होली हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। कई वर्षों के बाद सोमवार को होली पड़ा, ऐसे में भक्त होली मनाने से पूर्व महादेव की पूजा अर्चना कर होली का शुरुआत किया।

बता दें कि सोमवार को जिले के प्रसिद्ध राघोपुर प्रखंड स्थित बाबा भीमशंकर मंदिर धरहरा में लोगो ने होली मनाने से पूर्व बाबा भीमशंकर महादेव का पूजा अर्चना कर दिन का शुरुआत किया। इस दौरान लोगों ने बाबा भीमशंकर का पूजा कर खुशहाल जीवन का कामना किया।

पूजा कर रहे रविंद्र कुमार, शंभु चौधरी, सागर कुमार, नेहा देवी आदि श्रद्धालुओं ने बताया कि इस वर्ष बड़े ही शौभाग्य है कि होली सोमवार के दिन पड़ा है। लोगो ने बताया कि बाबा का पूजा करने के बाद मन को शांति मिलती है। होली के दिन पूजा कर बहुत ही अच्छा लग रहा है। बताया कि होली उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]