सुपौल: बेटी को अपने बहन के घर से लाने जा रहे सीएसपी संचालक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत न 327 ई दीनापट्टी समीप शुक्रवार की शाम सीएसपी संचालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार सीएसपी संचालक अपने बेटी को बहन के घर जदिया लाने जा रहे थे कि दीनापट्टी समीप अज्ञात वाहन ने अल्टो कार को ठोकर मार दी। इस हादसे में कार चला रहे व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसका इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहरा मच गया वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान की पिपरा क्षेत्र के पथरा वार्ड 9 निवासी राजेंद्र यादव के 29 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार यादव के रूप में की गई है।

मृतक पथरा चौक पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का सीएसपी केंद्र चलाया करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि अपनी 8 साल की बेटी साक्षी को जदिया अपने बहन के घर से लाने जा रहें थे कि सुपौल पिपरा मार्ग एन एच 327 ई दीनापट्टी के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया इसके बाद कार नियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां डॉक्टरों द्वार प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया उसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]