सुपौल: ट्रैक्टर लेकर नहर में पलटा युवक की घटना स्थल पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहे युवक की नहर में ट्रैक्टर लेकर पलट जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। यह घटना जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया का है जहां रानीपट्टी वितरणी नहर में यह हादसा हुआ है। परिजनों ने बताया कि 30 वर्षीय रौशन पांडे ट्रैक्टर लेकर नहर के रास्ते खेत जोतने जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पानी से लबालब भरे नहर में पलट गई।

बताया जाता है कि युवक इस घटना में ट्रेक्टर के नीचे दब गया। जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला और आनन फानन में छातापुर सीएचसी भेजा। लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद रौशन पांडे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *