Modi Cabinet : नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली पीएम पद की शपथ, मोदी सरकार में 72 नेताओं को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ, जानें पूरी डिटेल

न्यूज डेस्क:

एनडीए (NDA) गठबंधन के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के पांच दिन बाद भारत को नई सरकार मिल गई है। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण की है। मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर अमित शाह शपथ ग्रहण करने पहुंचे। 2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम यही रहा था।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मोदी सरकार 3.0 में मनोहर लाल खट्टर, खट्टर कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, प्रह्लाद जोशी, राम मोहन नायडु, गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, सीआर पाटिल को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट मंत्रियों के बाद राष्ट्रपति ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। जिन सासंदों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ दिलाई गई, उनमें अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जयंत चौधरी शामिल हैं।

ये बनाए गए राज्यमंत्री :

राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *