सुपौल: आधार सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर आधार ऑपरेटर को किया गया कार्य मुक्त, कई ऑपरेटरों में मचा हरकंप

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड के सत्यदेव हाई स्कूल प्रांगण में स्थित आधार केंद्र की जांच के बाद अनियमितता पाए जाने पर आधार ऑपरेटर सौरभ आनंद को कार्य मुक्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा कार्यालय के पत्रांक 1066 दिनांक 10 जून के माध्यम से दिए गए कार्यालय आदेश में कहा गया है कि 21 जून को प्रा शि एवं सर्व शिक्षा अभियान डीपीओ प्रवीण कुमार द्वारा सत्यदेव हाई स्कूल परिसर में संचालित आधार केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिसमे पाया गया कि नए आधार निर्माण के लिए आधार ऑपरेटर सौरभ आनंद द्वारा 200 रुपए की मांग करने की बात कही गई। चूंकि नए आधार निर्माण हेतु कोई शुल्क नहीं लिए जाने का प्रावधान है। बाबजूद इसके राशि का मांग किया जाना नियम के विरुद्ध है। जांचोपरांत सत्यदेव हाई स्कूल परिसर में संचालित आधार केंद्र के ऑपरेटर सौरभ आनंद को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।इस कार्रवाई से प्रखंड क्षेत्र में चल रहे कई आधार सेंटरों के ऑपरेटरों में हरकंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]