सुपौल: नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की आयोजित की गई बैठक, डीएम ने दिए कई निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

नार्को कोर्डिनेशन सेंटर (NARCO Coordination Centre) के जिलास्तरीय समिति की बैठक लहटन चौधरी सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की। बैठक में गृह विभाग (विशेष शाखा) पटना से प्राप्त एजेंडा के अनुसार उपस्थित पदाधिकारियों से विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के केन्द्रीय बलों के समादेष्टा, भीमनगर एवं बथनाहा द्वारा बताया गया कि आने वाले राहगीरों का सघन जाँच किया जाता है। जाँच के क्रम में पकड़े जाने पर इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी जाती है एवं उसके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है।

जिलाधिकारी ने बताया कि औषधि निरीक्षक एवं उत्पाद अधीक्षक, बीरपुर एवं निर्मली सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से (गांजा, भांग, चरश, कोरेक्स, आदि) नशीले पदार्थों का जाँच करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि मामला संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है एवं संबंधितों के विरूद्ध सुसंगत: धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाती है।

वहीं जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुपौल जिला को अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विशेष रूप से जाँच करने का निदेश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया।

बैठक में सुपौल अपर समाहर्त्ता, सुपौल सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, औषधि निरीक्षक, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीमावर्ती क्षेत्र के केन्द्रीय बलों के समादेष्टा तथा प्रधान सहायक, जिला सामान्य शाखा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]