सुपौल: विशेष सर्वेक्षण कार्य को लेकर टीसीपी भवन राघोपुर में आयोजित हुई समीक्षात्मक बैठक

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को विशेष सर्वेक्षण कार्य को लेकर बंदोबस्त प्रक्रिया से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विनय कुमार साह ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विनय कुमार साह ने कहा कि सुपौल जिला में द्वितीय चरण के तहत विशेष सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हुआ है जिसके लिए राघोपुर, मरौना, निर्मली, किशनपुर, सरायगढ़ अंचल का चयन किया गया है। बताया कि यह सर्वेक्षण कार्य केवल ग्रामीण मौजा में होना है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से सभी आम किसान, आम रैयतों को जानकारी दी जानी है ताकि वे सभी समय-समय पर अपना कागजी प्रक्रिया पूरा कर ले ताकि उसे किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त तक पंचायत स्तर पर ग्रामसभा आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जायेगा।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश, सीओ रश्मि प्रिया, प्रमुख फिदा हुसैन, उप प्रमुख औंकार नाथ गुरमैता सहित प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]