सुपौल: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर समाज में उत्कृष्ट सेवा में योगदान के लिए बैद्यनाथ भगत को किया गया सम्मानित

न्यूज डेस्क सुपौल:

16 अगस्त 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरपुर अनुमंडल में एसडीओ एवं एसडीपीओ के द्वारा संयुक्त रूप से समाज में उत्कृष्ट सेवा में योगदान के लिए सिमराही पंचायत के पूर्व मुखिया व भाजपा के छातापुर विधानसभा प्रभारी बैद्यनाथ प्रसाद भगत को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर गुरुवार को सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को लेकर स्थानीय लोगों के बीच हर्ष का माहौल है।

श्री भगत के इस सम्मान पर क्षेत्र के लोगो ने उन्हें बधाई दिया। बधाई देने वालों में नारायण प्रसाद शारदा, सचिन माधोगड़िया, अशोक शर्मा, महेंद्र गुप्ता, डॉ कमल यादव, दिलीप पूर्वे, अमित भगत, राधेश्याम साह, मनीष गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता, भरत सिंह, बैद्यनाथ यादव, नूर आलम, सियाराम भगत, मोनू कर्ण, विनीता देवी, प्रशांत वर्मा आदि लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *