सुपौल: डॉ. मोमिता देवनाथ की हत्या के विरोध में सिमराही बाजार में लोगो ने किया विरोध प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की मांग

न्यूज डेस्क सुपौल:

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को 31 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर मोमिता देवनाथ की हत्या के विरोध में देशभर में आक्रोश की लहर फैल गई है। इस घटना ने न केवल डॉक्टरों के समुदाय को बल्कि आम जनता को भी झकझोर कर रख दिया है। इसी आक्रोश के चलते, मंगलवार को जिले के सिमराही बाजार में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, नगर के लोगों ने डॉक्टर मोमिता को श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्तियाँ जलाईं और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में मौजूद वक्ताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे एक हृदयविदारक और नृशंस अपराध बताया।

लोगों ने डॉक्टर मोमिता के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की और डॉक्टर मोमिता के परिजनों को न्याय दिलाने की पुरजोर अपील की। सभा में “ममता बनर्जी शर्म करो,” “डॉ मोमिता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं,” और “डॉ मोमिता को इंसाफ दो” जैसे नारे लगाए गए।

मौके पर प्रो बैद्यनाथ भगत, दिलीप पूर्वे, ललित जायसवाल, उमेश गुप्ता, चंदू दास, विनीता देवी, मो अकरम, बसंत भगत, रिंकू भगत, गुड्डू गुप्ता जीजीआर, बबलू सादा, श्याम सरदार, विजय मंडल, राजकुमार पौद्दार, प्रमोद साह, मो सलाउद्दीन, नंदू साह, प्रशांत वर्मा, अविनाश चौधरी, अविनाश पासवान, गोविंद, आदित्य, रवि गुप्ता, मो अरमान, अमित पूर्वे, मयंक गुप्ता, बिंदी गुप्ता, कन्हैया दास, दुर्गा पौद्दार, हेमंत गुप्ता, राकेश पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *