सुपौल: ट्रक पर गोली चलाने के मामला का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे अपराधी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल पुलिस ने अपराधियों द्वारा 26 अगस्त को ट्रक पर गोली चलाने मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। तभी पुलिस को भनक लगी। और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांच अपराधियों को धर दबोचा है। अपराधियो के पास से एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। एसपी शैशव यादव ने कहा कि 26 अगस्त को निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी के समीप NH 27 पर एक ट्रक पर अपराधियों ने गोली चला दिया था। जिसमें ट्रक का उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने निर्मली थाना में मामला दर्ज कर कांड का अनुसंधान शुरू किया।

कांड के उदभेदन के लिए टीम का गठन किया गया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि महुआ मझारी रोड पर कुछ बदमाश ठहरे हुए हैं जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। पुलिस बिना देरी किए स्थल पर पहुंची और संदिग्ध अवस्था मे वहां मौजूद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है।

एसपी शैशव यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से दो का फ़ोटो सीसी टीवी फुटेज से मिलान किया गया। जिसके बाद पूछताछ में बदमाशों ने ट्रक पर गोली चलाने की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। बताया कि पांचो अपराधियों में से एक अपराधी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]