Breaking News: राघोपुर में बीती रात हुई भीषण डकैती, अपराधियों ने किया 7-8 राउंड हवाई फायरिंग, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल:

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सुपौल जिले से आ रही है जहां राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत वार्ड नं 05 बैगाइपट्टी में देर रात भीषण डकैती हुई है। सात-आठ की संख्या में आये बदमाशों ने मो एयूब के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान अपराधियों ने गृहस्वामी और घर के सदस्यों को मारपीट कर किया जख्मी।

इलाजरत जख्मी

जानकारी मिल रही है कि दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने 7-8 राउंड हवाई फायरिंग भी किया है। घटना में गृहस्वामी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी है। जिसके बाद सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुँचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार घटना को लेकर आपसी रंजिश की भी बात आ रही सामने। हालांकि घटना की जांच में राघोपुर पुलिस जुटी गयी है।

खबर की अपडेट जारी है, पूरी खबर जल्द…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]