सुपौल: घर से नवजात बच्ची की चोरी का अजीब मामला, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिमी पंचायत वार्ड एक स्थित चकरधा गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां घर से एक नवजात बच्ची की चोरी हो जाने की बात सामने आ रही है। घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है वही गांव वाले भी हैरान और परेशान होने के साथ दहशत में भी है।

दरअसल, देर रात मो रहमतुल्लाह की पत्नी सकीना प्रवीण अपनी 24 दिन की नवजात बच्ची सलेहा परवीन को लेकर घर मे सोई हुई थी। आधी रात को जब सकीना प्रवीण की नींद खुली तो देखा कि उसकी नवजात बच्ची बिस्तर से गायब है। जिसके बाद घर के लोगों को यह जानकारी दी गयी। बात पूरे गाँव में फैल गयी। गांव वाले रात भर नवजात बच्ची को खोजते रहे लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बड़ी संख्यां में लोग अब उनके घर पहुंच रहे हैं और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढाढस बंधा रहे हैं। बताया गया कि घटना की जानकारी अब पुलिस को भी दी गयी है।

मामला क्या है और बच्ची की चोरी किसने और क्यों कि है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जितनी मुंह उतनी बात हो रही है। फिलहाल बच्ची चोरी की इस घटना से गाँव वाले भी दहशत में है। मालूम हो कि बच्ची चोरी की इस घटना के बाद बच्ची की माँ की हालात खराब है और वो लगातार बेहोश हो रही है। बताया गया है कि बच्ची के पिता मो रहमतुल्लाह फिलहाल दूसरे प्रदेश में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *