सुपौल: दो अलग-अलग जगहों से छापेमारी में दो कार सहित उसमें रखे भारी मात्रा में कफ सिरप और शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

शराब बंदी के बाबजूद आये दिन इलाके में शराब और प्रतिबंधित नशा का सामान बरामद हो रही है। इसी कड़ी में पिपरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो अलग अलग जगहों से जहां एक कार सहित उसमे रखे कफ सिरप बरामद किया है वहीं दूसरी जगह से एक कार सहित उसमे रखे शराब की बरामदगी की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दीनापट्टी पंचायत में एनएच 327 ई पर हनुमान मंदिर के समीप एक स्विफ्ट कार से 1150 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है, जिसमे एक सख्स को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में महेशपुर के जीवछपुर में एक कार से 360 बोतल नेपाली सोफीया शराब बरामद किया गया है। जिसमे आरोपी मौके से कार छोड़कर भागने में सफल रहे। इस तरह पुलिस को दोनो ही मामलों में सफलता मिली है। बरामद शराब और कफ सिरप के साथ दोनो कारों को जब्त कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायीक हिरासत में भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *