सुपौल: मवेशी लदी पीकअप गाड़ी बाइक में ठोकर मारने के बाद पलटी, 02 मवेशियों की मौत, तीन लोग घायल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर में NH-27 पर तेज रफ्तार मवेशी लोड पिकअप गाड़ी ने आगे से जा रही बाइक को ठोकर मारने के बाद पलट गई है, इस घटना मे पिकअप पर लोड दो मवेशी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उधर घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस के सहयोग से तीनो जख्मियों को इलाज के लिए नरपतगंज अस्पताल भेज दिया है।घायलों की हालत नाजुक बताया जा रहा है। घटना के बाद घटना स्थल पर अफरातफरी का आलम हो गया।

बताया जा रहा है कि पिकअप पर करीब 20 मवेशी लोड था। जिसमे से दो मवेशियों की मौत हो गयी है। तीन मवेशी भी घायल हो गया है। शेष मवेशी इधर उधर भटक गयी है। जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप गाड़ी पर मवेशियों के ओवरलोडिंग की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल ठोकर मारने के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *