सुपौल: मनरेगा PRS के घर भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर में मनरेगा के PRS के घर भीषण चोरी की घटना हुई है। जिसमे चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया है। बताया गया कि रात में घर के लोग एक शादी समारोह में त्रिवेणीगंज गए थे। जब अहले सुबह वापस घर लौटा तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर से कीमती सामानों की चोरी हो चुकी थी। बताया गया कि गोदरेज में रखे नकदी और जेवरात सहित अन्य कीमती सामान की चोरी हुई है।

बताया गया है कि करीब पांच लाख के जेवरात और नकदी की चोरी हुई है। पीड़ित मनरेगा के PRS पप्पू चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना पीपरा पुलिस और डायल 112 पुलिस को भी दी गई है। चोरी की इस घटना से पीड़ित परिवार के लोग दहशत में है। इधर गृह स्वामी द्वारा आरोप लगाया गया है कि पिपरा पुलिस को रात ढाई बजे सूचना देने के बाद भी सुबह सबेरे नौ बजे तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। जिसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने महेशपुर में NH 131 सड़क को जाम कर दिया। हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और चोरी की घटना का जायजा लिया गया। जिसके बाद समझा बुझा कर सड़क जाम को हटा दिया गया है। फिलहाल पिपरा पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *