बिहार के 36 अनुमंडलों में एसडीओ की नई तैनाती, सरकार ने जारी की अधिसूचना

न्यूज डेस्क पटना:

बिहार में वर्ष 2025 के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। चुनावी तैयारियों के तहत राज्य सरकार लगातार अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग कर रही है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

इसी क्रम में बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के विभिन्न अनुमंडलों में 36 एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) की नई तैनाती की है। इसके लिए विभाग ने अधिसूचना संख्या सं०सं०-12/प० (मू०को०)-405/2014 8876/ सा०प्र० के अंतर्गत आदेश जारी किया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के उप सचिव एवं समकक्ष स्तर के कई पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर नए पदस्थापन स्थल पर तैनात किया जा रहा है। यह तैनाती अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

सरकार का मानना है कि ये बदलाव चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके साथ ही, विभिन्न अनुमंडलों में लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाकर नए अधिकारियों की तैनाती से चुनावी निष्पक्षता बनाए रखने का प्रयास भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *