सुपौल: राघोपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वें स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के जयघोष

News Desk Supaul:

जिले के राघोपुर प्रखंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह शुक्रवार को देश भक्ति व देश प्रेम के जज्बे के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी, कार्यालय, स्कूलों में शान से फहराया गया तिरंगा।

प्रखंड कार्यालय में झंडे को सलामी देते प्रमुख फिदा हुसैन

बता दें कि राघोपुर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख फिदा हुसैन, नगर पंचायत सिमराही में मुख्य पार्षद यशोदा देवी, व्यापार मंडल राघोपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल

डाक बंगला में झंडे को सलामी देते जिला परिषद सदस्या कल्पना देवी

डाक बंगला राघोपुर में जिला परिषद सदस्या कल्पना देवी, जय हिंद क्लब सिमराही में उप मुख्य पार्षद विनीता देवी

तहसील कचहरी में झंडोत्तोलन करते हुए अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया

तहसील कचहरी सिमराही में अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया, रेफरल अस्पताल सिमराही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम, राघोपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने झंडा फहराया।

झंडे को सलामी देते थानाध्यक्ष नवीन कुमार

वहीं द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही में डायरेक्टर विनय चांद, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट विद्यालय सिमराही में चैयरमेन महादेव मेहता

द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में झंडे को सलामी देते डायरेक्टर विनय चांद

पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल सिमराही में प्राचार्य बीके सिंह, केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में प्रभारी प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट विद्यालय चैयरमेन महादेव मेहता

ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल गणपतगंज में प्राचार्य आर. के. चौधरी, हंसवाहिनी विद्यासागर निर्मली में विद्यालय संस्थापक रामप्रकाश साहू, लिसियम शिक्षण संस्थान सिमराही में भी झंडा फहराया।

ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल गणपतगंज में झंडोतोलन करते प्राचार्य आर. के. चौधरी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सड़कों पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान प्रातःकाल में विभिन्न स्कूलों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई।

द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में कतार में खड़े स्कूली बच्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *