भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के नेतृत्व में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के विरोध में धरना प्रदर्शन

Report: Amresh kumar|Supaul

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय समीप गुरुवार को भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के नेतृत्व में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के विरोध में दर्जनों महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। जिसमे माइक्रो फाइनेंस कंपनी द्वारा दिये गए ऋण को माफ करने, माइक्रो फाइनेंस कंपनी के द्वारा जबरन ऋण वसूली पर रोक लगाने सहित कई अन्य मांगे शामिल है। इस दौरान धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों का ज्ञापन पिपरा बीडीओ को सौंपा, और प्रशासन से इस दिशा में समुचित पहल की मांग की है।

मौके पर कलाधर प्रसाद यादव, जयनारायण यादव, उषा देवी, कविता देवी, तेतरी देवी, ललन कुमार झा, सुनीता देवी, खातून सुमिला, देवी लाल यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *