सुपौल में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तिरंगे का अपमान, वीडियो वायरल

News Desk Supaul:

सुपौल में सोमवार को निकली वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। राहुल गांधी के रोड शो के दौरान यह घटना हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद इस पर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने इसे राष्ट्रध्वज का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि जनता को वोट का अधिकार दिलाने की बात करने वाले नेताओं को सबसे पहले देश के सम्मान की मर्यादा समझनी चाहिए।

वहीं लोगों का कहना है कि जिस तरह से यात्रा में तिरंगे का उपयोग किया गया, वह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के नियमों के खिलाफ है। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *