सुपौल में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने की प्रेस ब्रीफिंग — 11 नवंबर को होगा मतदान, 14 नवंबर को मतगणना

News Desk Supaul:

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी प्रेस नोट सं०-/ पत्रांक NO.ECI/PN/316/2025 दिनांक 06.10.2025 के अनुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा हो चुकी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत सुपौल जिला के सभी 05 विधानसभा क्षेत्र  छातापुर, त्रिवेणीगंज, सुपौल, पिपरा और निर्मली  में द्वितीय चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 (सोमवार) को संपन्न होगा। वहीं मतगणना 14 नवंबर 2025 (गुरुवार) को की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

इस अवसर पर सोमवार की शाम 5:30 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सारथ आर.एस. ने संयुक्त रूप से मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार राजपत्र अधिसूचना की तिथि 13 अक्टूबर, नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। निर्वाचन प्रक्रिया 16 नवंबर 2025 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

जिला प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्रवार निर्वाची पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की है —

  • निर्मली: धीरज कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, निर्मली (मो. 9473191350)
  • पिपरा: संजीव कुमार कोइर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल (मो. 9031671071)
  • सुपौल: इन्द्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल (मो. 9473191347)
  • त्रिवेणीगंज: अभिषेक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज (मो. 9473191349)
  • छातापुर: नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, छातापुर (मो. 9473191348)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सुपौल ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्यों की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया है, ताकि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]