सुपौल: प्रतापगंज में मद्य निषेध विभाग ने 85 बोतल शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

News Desk Supaul:

मद्य निषेध विभाग की सख्त निगरानी के बीच जिले में शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार की संध्या मद्य निषेध सिमराही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलही वार्ड संख्या-03 से 85 बोतल यानी लगभग 25.5 लीटर दिलवाले ब्रांड की शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल गठित कर उक्त इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान एक घर से शराब की 85 बोतलें बरामद की गईं। मौके से कुंदन कुमार (उम्र 20 वर्ष) नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक बेलही वार्ड संख्या-03 का ही निवासी बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में एएसआई विजय कुमार सहित कई पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]