Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारे का फार्मूला तय — BJP-JDU 101-101, चिराग को 29 और मांझी-कुशवाहा को 6-6 सीटें

News Desk Patna:

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। लंबे मंथन और कई दौर की बैठकों के बाद आखिरकार सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

इस बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) समान संख्या में यानी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के प्रमुख जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के नेता उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।

इस घोषणा के साथ ही बिहार में एनडीए ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है और अब उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]