सुरसर नदी में दिखीं डॉल्फिन, देखने उमड़ी भीड़ — रोमांच और जिज्ञासा से भरा माहौल

News Desk Supaul:

जिले के छातापुर प्रखंड के चुन्नी पंचायत स्थित सुरसर नदी में आज सुबह डॉल्फिन दिखाई देने से क्षेत्र में उत्सुकता और रोमांच का माहौल बन गया। सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने नदी में दो डॉल्फिन को छलांग लगाते और अठखेलियाँ करते देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए।

लोग इस दुर्लभ नज़ारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने में जुटे रहे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी लोगों की भीड़ नदी किनारे बनी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने पहली बार सुरसर नदी में डॉल्फिन देखी है।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों से नदी किनारे अधिक भीड़ न लगाने की अपील की। हालांकि कुछ लोगों में नदी में डॉल्फिन के दिखने को लेकर हल्का डर भी देखा गया। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *