सुपौल: भीमपुर में 324 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद, विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क

News Desk Supaul:

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमपुर थाना क्षेत्र से 324 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देशानुसार जिले में लगातार नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष भीमपुर एवं उनकी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 1080 बोतल नेपाली देशी शराब, जिसकी मात्रा 324 लीटर बताई जा रही है, बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में भीमपुर थाना कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शराब की बरामदगी चुनाव के दौरान जिले में चल रहे सघन जांच और निगरानी अभियान का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *