बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र सुपौल में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन

News Desk Supaul:

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज सुपौल में विकास मित्रों द्वारा मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देशन में SVEEP गतिविधि के तहत संपन्न हुआ।

रैली की शुरुआत समाहरणालय परिसर, सुपौल से की गई, जो डिग्री कॉलेज चौक, गौरवगढ़ एवं बस स्टैंड होते हुए प्रखंड सुपौल सभागार में समाप्त हुई। रैली को जिला कल्याण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता, DRCC प्रबंधक तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है। रैली के माध्यम से आम लोगों को निर्भीक, निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

रैली में बड़ी संख्या में विकास मित्र, स्वयंसेवी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *