सुपौल: राघोपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, डीएसपी ने की शांतिपूर्ण मतदान की अपील

News Desk Supaul:

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय नजर आया। चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से राघोपुर पुलिस ने विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व राघोपुर-वीरपुर के डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने किया। उनके साथ इंस्पेक्टर राजेश चौधरी, राघोपुर सीओ रश्मि प्रिया, थानाध्यक्ष अमित कुमार राय सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ पुलिस ने इलाके के मुख्य बाजारों, गलियों में फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च नगर पंचायत सिमराही के विभिन्न गलियों से होते हुए राघोपुर, गणपतगंज, धरहारा, गद्दी, हरिपुर, हुलास, रामविसनपुर, फिंगलास सहित कई बाजारों से होकर गुजरा।

डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने मौके पर कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, इसे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भयमुक्त होकर मतदान करें और किसी भी तरह की अफवाहों या उकसावे में न आएं। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में हर समय मुस्तैद है और किसी भी असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डीएसपी ने यह भी बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।

पुलिस के इस फ्लैग मार्च से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना और प्रशासन के प्रति भरोसा दोनों मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]