सुपौल: पिपरा में जदयू विधायक रामविलास कामत का भव्य नागरिक अभिनंदन, उमड़ी लोगों की भीड़

News Desk Supaul:

जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित युवा क्लब भवन में शुक्रवार को जदयू विधायक रामविलास कामत का भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल ने की, जबकि मंच संचालन किशुन राय ने किया।

मंच पर पहुंचते ही विधायक का पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र, माला और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

अपने संबोधन में विधायक रामविलास कामत ने कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर फिर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि सुशासन की बदौलत राज्य में विकास की गति तेज हुई है और आने वाला पंचवर्षीय कार्यकाल विकास का नया अध्याय लिखेगा।

कार्यक्रम में जदयू नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]