सुपौल: राघोपुर में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर में एक गंभीर

News Desk Supaul:

जिले राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही NH-27 स्थित धर्मपट्टी ओवरब्रिज क्रॉसिंग पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सातेनपट्टी वार्ड संख्या-12 निवासी 45 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निखिल आनंद ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने घायल की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार अशोक यादव के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार बस से बचने के प्रयास में दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। वहीं राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]