सुपौल: प्रतापगंज में वीर बालक दिवस पर RSS का पथ संचलन, साहिबजादों के बलिदान को किया गया नमन

News Desk Supaul:

वीर बालक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रतापगंज खंड द्वारा शुक्रवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन श्रीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 08 से प्रारंभ होकर गोविंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर खंड कार्यवाह राहुल गोईत ने कहा कि वीर बालक दिवस सिख धर्म के महान शहीद साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के ये दोनों पुत्र क्रमशः 9 और 7 वर्ष की अल्प आयु में मुगल शासक औरंगजेब के अत्याचारों के सामने डट गए और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। राहुल गोईत ने कहा कि हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बालक दिवस मनाने का उद्देश्य देश के बच्चों और युवाओं को त्याग, साहस और बलिदान के मूल्यों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार गांव-गांव में भारत की संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रवाद के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।

पथ संचलन में डॉ. महेश्वर गोईत, डॉ. सुशील कोर्गिया, महेश गोहितमान, हरि मेहता, खंड शारीरिक प्रमुख दिव्यांश, खंड सह कार्यवाह रूपेश, कुमुद कोर्गिया, जयंत जोशी, साहब झा, निशांत कुमार, रामचरण शर्मा, अमन, निर्मल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]