Report: A.K Chaudhary
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने तथा निर्वाचन आयोग के संदेश और भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बुधवार को सुपौल में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।






16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रभात फेरी का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 43 विधानसभा क्षेत्र इंद्रवीर कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद ने किया।






प्रभात फेरी सुपौल के गांधी मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गांधी मैदान में आकर संपन्न हुई। इसमें मेरा युवा भारत सुपौल से जुड़े युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।






इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद ने उपस्थित युवाओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व तथा निर्वाचन आयोग के गठन के उद्देश्य की जानकारी दी और आमजन से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से युवाओं से मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का आह्वान किया।






कार्यक्रम के दौरान नए युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा उन्हें निर्भीक होकर मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।






मेरा युवा भारत सुपौल के पदाधिकारी सुभाष कुमार ने समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया और युवाओं में निर्वाचन एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की।




अंत में अवर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर सुपौल अनुमंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।







