सुपौल: रतनपुरा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर, रेफर

रतनपुरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर में सोमवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चंदन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया, जबकि दूसरे युवक का इलाज राघोपुर में जारी है।

Report: A.K Chaudhary

जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर में NH 106 पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बिना देर किए दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया।

रेफरल अस्पताल राघोपुर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विपिन तिवारी ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से एक युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे घायल को मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान रतनपुरा थाना क्षेत्र के कोढ़ली वार्ड संख्या 7 निवासी परसुराम के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे घायल की पहचान लोकहा वार्ड संख्या 3 निवासी जयप्रकाश मेहता के 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने आ गईं, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य