Report: A.K Chaudhary
जिले के राघोपुर थाना परिसर में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) नीरज कुमार ने की। इस दौरान वीरपुर डीएसपी सुरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र कुमार, अंचल अधिकारी रश्मि प्रिया, थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। सभी समुदायों को मिलजुलकर त्योहार मनाने की आवश्यकता है ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

वहीं डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, या डीजे पर अश्लील गीत बजाने जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि होली जैसे पवित्र अवसरों पर आपसी सम्मान और संयम अत्यंत आवश्यक है। पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए कानून-व्यवस्था का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ. कमल प्रसाद यादव, महेंद्र गुप्ता, रामचंद्र यादव, ललित जायसवाल, नूर आलम, बबलू चौधरी, सचिन पंसारी, राजीव चौधरी, जमील अनवर उर्फ टुन्ना, मोहम्मद तस्लीम, अताउर रहमान, नरेंद्र यादव, मितन यादव, कैलाश दास, मनीष भगत, कुंदन चौधरी, दिलीप पूर्वे, मोहम्मद अकरम राजा, चंदू दास, प्रमोद साह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।







