News Desk Patna:
होली पर्व के बाद बिहार से बाहर कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 58 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि होली के बाद दानापुर, पटना सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुरी, अहमदाबाद, अमृतसर और कोटा जैसे प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।
दानापुर और पटना से चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
दानापुर-आनंद विहार (03257) 8 मार्च को चलेगी। पटना-पुरी (03230) 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु (03251) 31 मार्च तक प्रतिदिन संचालित होगी। पटना-हावड़ा (02024) 8 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। पटना-नई दिल्ली (03239) 5 से 15 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी।
दानापुर-चर्लपल्ली (03225) 5 से 26 मार्च तक हर गुरुवार को तथा पटना-चर्लपल्ली (03253) 9 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी। दानापुर-पुणे (01482) 4 और 8 मार्च को विशेष रूप से चलाई जाएगी, जबकि दानापुर-लोकमान्य तिलक (01144) 9 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। दानापुर-पुणे (01150) 10 मार्च तक प्रतिदिन संचालित होगी।
पटना-पुरी (08440) 10 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। पटना-अहमदाबाद (09448) 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। दानापुर-वलसाड (09026) 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। पटना-डॉ. आंबेडकर नगर (09344) 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी।
दानापुर-चर्लपल्ली (07092) 5 और 9 मार्च को चलेगी। दानापुर-फिरोजपुर (04615) 3 और 7 मार्च को तथा पटना-अमृतसर (04663) 3 और 6 मार्च को संचालित होगी। राजगीर-पटना-राजगीर (03249/03250) 1 से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। दानापुर-सोगरिया (कोटा) (09822) 9 मार्च को चलेगी। शेखपुरा-नई दिल्ली (03697) 2 से 14 मार्च तक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की समय-सारणी की पुष्टि अवश्य कर लें तथा आरक्षण समय पर करा लें। अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से होली के बाद लौटने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।







