कोशी आयुक्त ने सुपौल समाहरणालय का किया निरीक्षण, 55 परिवादों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कोशी आयुक्त राजेश कुमार ने सुपौल समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर 55 परिवादों की सुनवाई की और त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

Report: A.K Chaudhary

कोशी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार द्वारा सोमवार को सुपौल जिले के समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला स्थापना शाखा, जिला अभिलेखागार शाखा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला परिषद सुपौल, जिला विधि शाखा, जिला आपूर्ति शाखा तथा जिला भू-अर्जन शाखा का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता एवं तेजी लाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। इसके उपरांत आयुक्त द्वारा जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

जन-संवाद के दौरान कुल 55 परिवादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]