सुपौल से नई दिल्ली के बीच चलेगी दैनिक स्पेशल ट्रेन, 6 अगस्त से शुरू होगा परिचालन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 6 अगस्त से सुपौल और नई दिल्ली के बीच दैनिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सहरसा, बरौनी, हाजीपुर, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते दोनों दिशाओं में संचालित होगी।

Report: A.K. Chaudhary

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच एक दैनिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते दोनों दिशाओं में चलेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल का परिचालन 6 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:35 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन सोनपुर 20:53 बजे, हाजीपुर 21:05 बजे, शाहपुर पटोरी 22:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन बरौनी 00:35 बजे), बेगूसराय 01:03 बजे, खगड़िया 02:18 बजे, मानसी 02:40 बजे, सिमरी बख्तियारपुर 03:10 बजे, सहरसा 03:45 बजे रुकते हुए सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन 8 अगस्त 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन होगा। यह ट्रेन सुबह 7:45 बजे सुपौल से प्रस्थान करेगी और सहरसा 09:35 बजे, सिमरी बख्तियारपुर 10:08 बजे, मानसी 10:53 बजे, खगड़िया 11:05 बजे, बेगूसराय 11:38 बजे, बरौनी 12:20 बजे, शाहपुर पटोरी 13:30 बजे, हाजीपुर 14:50 बजे तथा सोनपुर 15:05 बजे सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें तृतीय वातानुकूलित (3AC) के 3 कोच, शयनयान (स्लीपर) के 8 कोच, साधारण श्रेणी के 4 कोच तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। रेलवे का मानना है कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से बिहार के कोसी क्षेत्र, विशेषकर सुपौल और सहरसा के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Comment