सुपौल: सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई, डीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का दिया आश्वासन

Report: A.K. Chaudhary

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के समीप एनएच-327ई पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे कीर्तन कर रहे छह लोगों को कुचल दिया था। हादसे के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक घायल का इलाज जारी है।

घटना के बाद रात्रि में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-327ई जाम कर दिया था। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया।

इधर, सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

पढ़े ये खबर: https://newsexpressbihar.com/supaul-pipra-kataiyaa-nh327e-road-accident-3-dead-3-injured/

पांच लोगों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे में शामिल कार तथा उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *