नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, आज इस्तीफे के साथ बदलेंगे बिहार के सियासी समीकरण

बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद उनके इस्तीफे की तैयारी है। शाम को NDA विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा, जिसमें सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे की तैयारी, सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर के संकेत; आवास पर बढ़ी सुरक्षा के बीच बिहार में नई NDA सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

बिहार में नई NDA सरकार के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नीतीश कुमार के इस्तीफे की तैयारी के बीच सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति की चर्चा तेज है। उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लगातार राजनीतिक बैठकों का दौर जारी है।

सुपौल में जन सुराज की बैठक: हार को जीत में बदलने का संकल्प, प्रशांत किशोर बोले—सीएम कोई भी बने, नहीं रुकेगा भ्रष्टाचार

सुपौल में जन सुराज की बैठक में प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी हार की समीक्षा की और इसे भविष्य में जीत में बदलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बिहार की राजनीति, मुख्यमंत्री चेहरे, रोजगार और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर तीखे सवाल उठाए।

सुपौल: नारी शक्ति वंदन अभियान पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता, महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण पर जोर

सुपौल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया।

सुपौल: सिमराही में ‘गाँव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत भाजपा का स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

सिमराही में भाजपा के “गाँव-बस्ती चलो अभियान” के तहत बाबा सर्वेश्वरनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

सुपौल: राघोपुर में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को संगठन व विचारधारा का दिया गया पाठ

राघोपुर के बतरान चौक में भाजपा का दो दिवसीय महा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, सिमराही नगर व राघोपुर उत्तर मंडल के कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा व कार्यपद्धति का दिया गया प्रशिक्षण।

बिहार में सत्ता परिवर्तन की तैयारी तेज: 14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की संभावित आखिरी बैठक, शिवराज चौहान पर्यवेक्षक नियुक्त

बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की संभावित आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद नए सीएम के ऐलान की संभावना जताई जा रही है।

सुपौल: करजाईन में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौत, पिता गंभीर घायल

सुपौल के करजाईन थाना क्षेत्र में एनएच 131 पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस-पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 30 घायल; PM मोदी और CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

सुपौल: अभ्यास के दौरान कटैया फायरिंग रेंज से निकली गोली से खेत में काम कर रही महिला मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र स्थित कटैया फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण के दौरान चली गोली छिटककर खेत में काम कर रही एक महिला को लग गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और मामले की जांच जारी है।