सुपौल: डीएम ने प्रतापगंज प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनगणना 2027 सहित विकास योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी के निर्देश

सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने प्रतापगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर जनगणना 2027, पंचायत योजनाओं, आवास, शिक्षा एवं आईसीडीएस कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्यों में तेजी, अतिक्रमण हटाने और आम जनता के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश

सुपौल: राघोपुर के यदुनाथ मध्य विद्यालय में बड़ी लापरवाही उजागर, साढ़े 10 बजे तक नहीं मिला मिड-डे मील, सुबह साढ़े 10 बजे तक नहीं बनी थी छात्रों की हाजिरी

सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित सिमराही के यदुनाथ मध्य विद्यालय में मिड-डे मील और छात्रों की उपस्थिति को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। सुबह साढ़े 10 बजे तक बच्चों को भोजन नहीं मिला और हाजिरी भी दर्ज नहीं थी। पत्रकारों के पहुंचने के बाद आनन-फानन में रजिस्टर भरा गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जांच की बात कही।

सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेंद्र कुमार पर EOU का शिकंजा, आय से 65% अधिक संपत्ति मामले में चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना, छपरा और सुपौल समेत चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। जांच में 1.10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा हुआ है।