सुपौल: कल मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, सिमराही बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, एनएच-27 व एनएच-131 पर लगा भीषण जाम

कल मनाए जाने वाले वट सावित्री व्रत को लेकर सुपौल जिले के सिमराही बाजार में शुक्रवार को खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा सामग्री, फल, मिठाई और श्रृंगार सामान की खरीदारी के कारण बाजार में रौनक रही, वहीं एनएच-27 और एनएच-131 पर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।

सुपौल: राघोपुर में किराना व्यवसायी से लूटपाट, मारपीट कर नकदी व सामान लेकर फरार हुए बदमाश

राघोपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी को रास्ते में रोककर मारपीट की और करीब 40 हजार रुपये नकद, मोबाइल, चेन व किराना सामान लूटकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।