सुपौल: राघोपुर प्रखंड के पांच स्थानों पर लगा सहयोग शिविर, विभिन्न विभागों को मिले 247 आवेदन

राघोपुर प्रखंड के हरीराहा, मोतीपुर, परमानंदपुर, बौराहा पंचायत और नगर पंचायत सिमराही में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 247 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सुपौल: सहयोग शिविर पहुंचे डीएम और एसपी, लोगों की समस्याएं सुन त्वरित समाधान का दिया निर्देश

सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड की पिपरा खुर्द पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आमजनों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

सुपौल: प्रभारी मंत्री ने सहयोग शिविर का किया निरीक्षण, 30 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने राघोपुर प्रखंड के करजाईन एवं हरिराहा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।