सुपौल में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: नामांकन, छात्रवृत्ति, ई-शिक्षाकोष और मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर डीएम सख्त

सुपौल में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन, ई-शिक्षाकोष में शिक्षकों की उपस्थिति, RTE के तहत प्रवेश, मध्याह्न भोजन योजना और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश दिए गए।

सुपौल में जनगणना 2027 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, 2 मई से शुरू होगा पहला चरण, डिजिटल माध्यम से होगी गणना

सुपौल में जनगणना 2027 को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम सावन कुमार ने बताया कि 2 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू होगा। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप के जरिए की जाएगी, साथ ही 17 अप्रैल से स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना के तहत लाभुकों को वाहन की चाबी वितरित, आय बढ़ाने की पहल तेज

सुपौल में मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना के तहत 5 लाभुकों को मत्स्य परिवहन वाहन की चाबी सौंपी गई। योजना के माध्यम से मछुआरों की आय बढ़ाने और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने की पहल की गई है।

सुपौल: किशनपुर में गैस वितरण व्यवस्था का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, समय पर आपूर्ति के दिए निर्देश

सुपौल के किशनपुर स्थित देवन एचपी गैस एजेंसी का डीएम सावन कुमार ने निरीक्षण कर समय पर गैस आपूर्ति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुपौल में आयोजित हुआ जिला शांति समिति बैठक, ईद-रामनवमी को लेकर सख्ती, डीजे पर पूर्ण रोक; प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी

सुपौल में जिला शांति समिति की बैठक में ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। डीएम सावन कुमार ने पर्वों के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और पुलिस प्रशासन को चौकसी बरतने का निर्देश दिया।

सुपौल में व्यापार मंडल की बैठक: सुरक्षा, अतिक्रमण और बैंकिंग सुविधाओं पर गंभीर चर्चा

सुपौल समाहरणालय में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें व्यापारियों ने अतिक्रमण, जाम, पुलिस गश्ती, अवैध वसूली और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे उठाए। प्रशासन ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।