सुपौल: एनएच-106 पर दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, बंधन बैंक कर्मियों को हथियार के बल पर बनाया निशाना

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर परसरमा स्थित नर्दग पुल के समीप हथियारबंद बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मियों से दिनदहाड़े 6 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद एसपी समेत पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

दीप प्रज्वलन के साथ अभाविप के उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, 36 जिलों के 300 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

सुपौल के राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में दीप प्रज्वलन के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर बिहार के 36 जिलों से आए 300 से अधिक छात्र-छात्रा प्रतिनिधियों को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास और संगठनात्मक कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सुपौल: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिमराही में प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम, भाजपा ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिमराही में भाजपा नेताओं ने वरिष्ठ समाजसेवी धनश्याम लाल माधोडिया को सम्मानित किया। इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया।

सुपौल: सिमराही में न्यू परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी व लर्निंग विंग्स स्कूल का शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

सुपौल जिले के सिमराही में न्यू परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी एवं लर्निंग विंग्स स्कूल का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के डायरेक्टर अमित कुमार ने गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।