सुपौल: पिपरा के अमहा में सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप, निर्माण के अगले ही दिन उखड़ने लगी सड़क

Report: Amresh kumar

जिले के पिपरा प्रखंड के अमहा पंचायत में बन रहे सड़क निर्माण में लोगों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है, दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है की सड़क निर्माण में भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। आरोप है कि निर्माण कंपनी द्वारा रात के अँधेरे में सड़क पर आनन फ़ानन में पीचिंग का कार्य किया गया है, जिसमें व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है, जिससे पीचिंग के महज एक दिन बाद ही सड़क टूटने लगी है।

आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में विभागीय निर्देशों की खुलकर अनदेखी की गई है, सड़क निर्माण कम्पनी ने सड़क पर जिस तरह से पीचिंग का काम किया की सड़क का गिट्टी हल्का दबाव देने पर ही उखड़ जाता है। कई जगह सड़क का गिट्टी पीचिंग के महज एक दिन बाद ही उखड़ चूका है। सबसे बड़ा आरोप यह है की सड़क निर्माण से सम्बंधित बोर्ड योजना स्थल पर नहीं लगाया गया है, जिससे विभागीय निर्देशों की अनदेखी की बात सामने आ रही है। किस विभाग से सड़क का निर्माण किया गया है और सड़क कहां से कहां बन रही है और कितने की लागत से बन रही है इसकी जानकारी योजना स्थल पर बोर्ड के माध्यम से सार्वजनिक नहीं की गई है, हालांकी प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया है की यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज के अधीन पिपरा प्रखंड में NH 106 अमहा वार्ड 4 से अमहा वार्ड 2 ततमा टोले तक बनी है।

सड़क निर्माण के महज एक दिन बाद उखड़ रही सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उच्चधिकारी से जांच की मांग की है। इस बाबत पूछे जाने पर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज के जेई प्रमोद कुमार ने कहा की ग्रामीणों के शिकायत पर स्थलीय जांच की जाएगी। जांच के उपरांत समुचित पहल की जाएगी।

Leave a Comment