बकौर–भेजा निर्माणाधीन पुल का DM ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश

News Desk Supaul:

सुपौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकौर में बकौर–भेजा निर्माणाधीन पुल का जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अभियंताओं एवं संवेदक से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से संवेदक को निर्देश दिया कि पुल निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर एनएचएआई के अभियंतागण सहित अन्य संबंधित संवेदक एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment