सुपौल में 20 हजार की रिश्वत लेते सर्वे अमीन गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई

सुपौल में निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते हुए सर्वे अमीन बिक्रम कुमार राम को गिरफ्तार किया। आरोपी को पटना ले जाकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Report: Amresh Kumar

सुपौल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने एक सर्वे अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला जिले के मरौना अंचल क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पदस्थापित सर्वे अमीन बिक्रम कुमार राम पर सर्वे कार्य के बदले 20 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, मरौना निवासी जय नारायण यादव से सर्वे कार्य कराने के एवज में राशि की मांग की गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने निगरानी विभाग से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद विभागीय टीम ने जाल बिछाया।

बताया जाता है कि निर्मली वार्ड संख्या एक स्थित एक किराये के मकान में जैसे ही सर्वे अमीन ने कथित रूप से रिश्वत की राशि स्वीकार की, निगरानी विभाग की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। भ्रष्टाचार के इस मामले से विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है।

मामले में निगरानी विभाग के डीएसपी नरेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी सर्वे अमीन को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को पटना ले जाया जा रहा है, जहां उससे आगे की पूछताछ और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य