Govt Jobs 2023 : नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क की निकली है भर्ती, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी

Govt Jobs 2023 : नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है. मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मौजूद बैंक की शाखाओं में होगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2023 है. ऑनलाइन आईबीपीएस के इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/nblmtjul23/ पर जाकर करना है. अधिक जानकारी के लिए नैनीताल बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन के अनुसार नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 60 और क्लर्क के पद पर 50 वैकेंसी है. इन पदों के लिए उम्र सीमा की बात करें तो मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क पद के लिए आयु 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

नैताल बैंक भर्ती 2023 : आवेदन शुल्क

मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है. जबकि क्लर्क पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है. आवेदन ऑनलाइन मोड में पेमेंट करना है.

जरूरी शैक्षिक योग्यता

मैनेजमेंट ट्रेनी-कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों को बैंकिंग/फाइनेंशियल/इंस्टीट्यूशन/एनबीएफसी में कम से कम एक से दो साल काम का अनुभव होना चाहिए.

क्लर्क-फुल टाइम ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की जानकारी भी जरूरी है. साथ ही उम्मीदवारों को बैंकिंग/फाइनेंशियल/इंस्टीट्यूशन/एनबीएफसी में एक से दो साल काम का अनुभव होना चाहिए.

कितनी मिलेगी सैलरी

मैनेजमेंट ट्रेनी- 40,000 रुपये प्रति माह.
क्लर्क- 9900-1000/1-20900-1230/3-24590-1490/4-30550-1730/7-
42600-3270/1-45930-1990/1-47920 का पे स्केल और बेसिक पे का स्पेशल अलाउंस

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें

ये भी पढ़ें-
अबू धाबी में शुरू होगा IIT दिल्ली का कैंपस, एआई सहित इन कोर्सों में ले सकेंगे एडमिशन, जानें पूरी प्रक्रिया
MBBS की पढ़ाई करने वालों के लिए जरूरी है ये परीक्षा, जानें 65000 स्टूडेंट्स कब देंगे NExT एग्जाम

Tags: Government jobs, Jobs in india

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]