IND VS AUS: वर्ल्ड कप में भारत का जीत से आगाज, पहले ही मैच में कंगारूओं को 6 विकेट से हराया

न्यूज़ डेस्क: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से  जीत लिया। भारत की शुरुआत में झटके जरूर लगे, लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल पिच पर टिके रहे। दोनों बल्लेबाजों ने लंबी साझेदारी की, जिसमें केएल राहुल ने 97 और विराट कोहली ने 85 रन की पारी खेलते हुए कंगारूओं के अरमानों पर पानी फेर दिया। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर फ्लॉप हुआ जो अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। ईशान-किशन भी जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर भी अपना खाता नहीं खोल सके, जिसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने मोर्चा थामा और टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है, जिससे खिलाड़ियों के मनोबल को भी नई ऊर्जा मिली।

भारतीय स्पिनर के जाल में फंसे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड में अपने पहले ही मुकाबले में भारत के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया, जिनके सामने कंगारू बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 35 रन दिए दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज भी लय में नजर आए,जिन्होंने 6.3 ओवर 26 रन और 1 विकेट निकाला।

वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर 28 रन एक विकेट लिया। रविचंद्रन अश्विन की फिरकी ने भी ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों को खूब परेशान किया, जिन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिया। कुलदीप यादव ने 10 ओवर फेंककर 42 रन दिए और 2 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर की गेंदबाजी कर 28 रन दिए और तीन विकेट भी निकाले। इस तरह भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 199 रन पर समेट दिया।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत रही काफी खराब

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही। मिशेल मार्श 6 गेंद खेलकर अपना खाता भी नहीं खोल सके। डेविट वॉर्नर ने कुछ देर पारी को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन वो भी 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्टीव स्मिथ ने 46 रन की पारी खेली, लेकिन इसके लिए 71 गेंदों का सामना किया। लाबुशैन ने कुछ देर पारी संभालने की कोशिश तो जरूर की, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके, जो 27 रन बनाकर चलते बने। मैक्सवेल 15, एलेक्स केरी 0, ग्रीन 8 रन बनाकर चलते बने। कमिंश 15 रन बनाकर आउट हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]