IND vs BAN : भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, विराट कोहली ने बनाया शानदार शतक

न्यूज़ डेस्क: ICC World Cup 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में 19 अक्टूबर को खेला गया। जिसमें भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया।  भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में इस जीत के साथ लगातार चार मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को 4 मैचों में से सिर्फ 1 में जीत मिली है।

बांग्लादेशी टीम भी भारत का विजय रथ रोकने में नाकाम रही है। इस जीत के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के खिलाफ धांसू जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली रहे हैं, जिन्होंने ताबड़तोड़ पारियां खेलीं.

बता दें कि पुणे वनडे में भारत को 256 रनों का लक्ष्य बांग्लादेश ने दिया था, विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया, विराट ने 97 गेंद में 103 रन बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *