IPL 2024: आईपीएल का हुआ आगाज,  सीजन के पहले मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, CSK करेगी गेंदबाजी

न्यूज डेस्क:

चुनावी माहौल के बीच शुक्रवार को देश में आईपीएल क्रिकेट का खुमार छा गया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का आगाज आज हो गया। चेन्नई में शुक्रवार को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबले से इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 17वें सत्र का बिगुल बज गया। IPL 2024 के पहले धमाकेदार मुकाबले में RCB ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपना जलवा बिखेरा। उसके बाद संगीतकार गायक एआर रहमान के साथ सोनू नियम, मोहित चौहान और नीति मोहन ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

इस मुकाबले में चेन्नई की टीम अपने नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी। यानी की अब IPL के पहले मैच के साथ एक नए दौर का आगाज भी होगा, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की जगह कमान अब ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में है। यह ओपनिंग मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 8.00 बजे से खेला जाएगा।

पांच बार की चैम्पियन और पिछली बार की विजेता चेन्नई टीम की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर है। दूसरी ओर आरसीबी पहली बार खिताब पर कब्जा करने के लिए अपनी ताकत झोंकेगी। सीएसके और आरसीबी की टीमें आईपीएल में अब तक 31 बार आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान चेन्नई नें 20 मुकाबले जीते, जबकि बंगलुरु ने 10 में जीत हासिल की. एक मैच बेनतीजा रहा।

CSK का कमान अब गायकवाड़ के हाथों में

चेन्नई की कमान अब 42 साल के धोनी के हाथ से निकलकर युवा ऋतुराज गायकवाड़ के पास आ गई है।  उधर, क्रिकेट की गजब की समझ रखने वाला धोनी का दिमाग पहले की तरह ही चुस्त है, लेकिन उम्र के साथ बतौर बल्लेबाज उनकी चपलता में कमी आई है। ऐसे में युवाओं पर प्रदर्शन की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

आरसीबी 2008 से CSK को चेन्नई में नहीं हरा सकी

बता दें कि श्रीलंका के मथीषा पथिराना बाहर हो गए हैं, उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। आरसीबी ने इस मैदान पर चेन्नई को 2008 से नहीं हराया है। दो महीने के ब्रेक के बाद मैदान पर लौट रहे विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसी पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल भी टीम में हैं।

आइपीएल में ये होगा पहली बार –

एक ओवर में गेंदबाज अब एक की जगह दो बाउंसर फेंक सकेंगे। टीवी अंपायरों के सटीक निर्णय के लिए स्मार्ट रीप्ले सिस्टम का प्रयोग।

टीमें इस प्रकार हैं –

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मोईन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शाइक रशीद, मिचेल सेंटनेर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधू, प्रशांत सोलंकी, महीष तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र , शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्ताफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावेली।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडगे, मयंक डागर, विजय कुमार वैशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीसे टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]